लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-शाम ठंड जारी, AQI का स्तर खराब; जानें कब होगा मौसम में बदलाव

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2025 07:17 IST

Delhi Weather: मंगलवार तक गर्म स्थिति की भविष्यवाणी की गई है और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इस बीच, आईएमडी ने पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 08 से 09 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Open in App

Delhi Weather: दिल्ली में इस समय मौसम ने लोगों को कन्फ्यूज कर रखा है। जहां दोपहर के समय गर्मी का एहसास होता है वहीं, सुबह और रात को सर्दी का सितम जारी है। दिल्लीवासियों को सोमवार को धुंध और हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह 6 बजे समग्र AQI 256 दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से AQI में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने 10 और 11 फरवरी को AQI के ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान लगाया है।

कोहरे का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी तक पूरे शहर में ‘हल्का कोहरा’ छाया रहेगा, उसके बाद 14 फरवरी तक ‘धुंध’ छाई रहेगी। इसके अलावा, मंगलवार तक गर्म मौसम रहने का अनुमान है, जिसमें तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस बीच, IMD ने पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/NCR में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 08 से 09 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

आईएमडी ने 9, 11 और 12 फरवरी को दिल्ली में साफ मौसम और 10 तारीख को पूरे शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 6 बजे तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में निम्नलिखित AQI दर्ज किए गए: ओखला फेज 2 (250), अलीपुर (270), रोहिणी (307), आईटीओ (297), अशोक विहार (302), शादीपुर (218), मुंडका (322), आनंद विहार (316), वजीरपुर (303), जहांगीरपुरी (322), नरेला (286), डीटीयू सीपीसीबी (205), आर.के. पुरम (284), पूसा आईएमडी (219) और पंजाब बाग (271)।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्लीAir Quality Commissionसर्दीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण