लाइव न्यूज़ :

मूसलाधार बारिश ने थामी दिल्ली के ट्रैफिक की रफ्तार, मौसम विभाग ने ये जताई आशंका

By भाषा | Updated: August 6, 2019 14:26 IST

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिकों ने बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

Open in App

दिल्ली में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते ट्रैफिक थम गया। सफदरजंग वेधशाला में सुबह आढ़े आठ बजे तक 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पालम वेधशाला में 38.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दफ्तर जाने वालों को रास्ते में भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

नोएडा से आ रहे लोगों को डीएनडी फ्लाईओवर, अक्षरधाम रोड और आईटीओ चौराहे पर जाम मिला। तीस हजारी कोर्ट के पास रोहतक रोड पर खैबर पास से मॉडल टाउन तक जाने के रास्ते में जगह-जगह पर पानी भर गया था। केला घाट के पास जलभराव के चलते निगम बोध घाट जाने के रास्ते में ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

महारानी बाग से आश्रम के रास्ते में एक पेड़ गिर जाने की वजह से ट्रैफिक बाधित हो गया। वहीं सफदरजंग अस्पताल के पास एक बड़े ट्रक के खराब पड़ जाने से धौला कुआं से एम्स के बीच ट्रैफिक बाधित रहा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील