लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: चार और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 20 पहुंची, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2020 11:47 IST

बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी इलाके में चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में हिंसा फैली थी। इस दौरान पथराव किया गया, दुकानों को आग लगाई गई। दंगाइयों ने गोकलपुरी में दो दमकल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह चार और लोगों की मौत होने का सूचना सामने आई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 17 हो गई है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह चार और लोगों की मौत होने का सूचना सामने आई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 20 हो गई है। दरअसल, बीते दिन मंगलवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली में नए सिरे से हिंसा भड़की थी, जिसमें जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और गोलियां चलाई गईं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया है कि हिंसा में घायल चार और लोगों को मौत हो गई है। अब मौतों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है।

बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी इलाके में चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में हिंसा फैली थी। इस दौरान पथराव किया गया, दुकानों को आग लगाई गई। दंगाइयों ने गोकलपुरी में दो दमकल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। भीड़ भड़काऊ नारे लगा रही थी और मौजपुर और अन्य स्थानों पर अपने रास्ते में आने वाले फल की गाड़ियों, रिक्शा और अन्य चीजों को आग लगा दी।  पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इन दंगाइयों ने अपने हाथों में हथियार, पत्थर, रॉड और तलवारें भी ली हुई थीं। कई ने हेलमेट पहन रखे थे। पुलिस को अर्धसैनिक कर्मी सहयोग कर रहे थे। सड़कों पर क्षतिग्रस्त वाहन, ईंट और जले हुए टायर पड़े थे जो सोमवार को हुई हिंसा की गवाही दे रहे थे जिसमें 48 पुलिसकर्मियों सहित लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।  

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और भजनपुरा, खजूरी खास और अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किए गए। इलाकों भारी सुरक्षाबलों की तैनाती है। मौजपुर, जाफराबाद, करावल नगर, चांदबाग में कर्फ्यू लागू है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कई अन्य इलाकों में धारा 144 लागू है।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक और अन्य के साथ बैठक की। बैठक में यह तय हुआ कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को शांति बहाली के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सभी क्षेत्रों में शांति कमेटियों को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील