लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: शिवसेना ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- दिल्ली की हिंसा ने 1984 के जख्म को हरे कर दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 20:32 IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब ‘‘प्रेम का संदेश’’ देने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे तब वहां की सड़कों पर खून-खराबा मचा था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने दिल्ली में फैली हिंसा के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है। सामना में शिवसेना ने लिखा कि दिल्ली की ऐसी बदनामी पहले कभी नहीं हुई।

शिवसेना ने दिल्ली की इस भयावह स्थिति को एक डरावनी फिल्म करार देते हुए कहा कि इसने 1984 सिख विरोधी दंगों के जख्मों को एक बार फिर ताजा कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब ‘‘प्रेम का संदेश’’ देने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे तब उसकी सड़कों पर खून-खराबा मचा था और इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी की कभी इतनी बदनाम नहीं हुई थी।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय ने अफसोस जताया कि ऐसे समय दिल्ली में ट्रंप का स्वागत किया गया जब उसकी सड़कों पर खून-खराबा मचा था।

शिवसेना ने कहा कि हिंसा सीधे तौर पर यह संदेश दे सकती है कि केन्द्र सरकार दिल्ली में कानूव एवं व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही। शिवसेना ने कहा, ‘‘ दिल्ली में हिंसा भड़की। लोग डंडे, तलवार, रिवाल्वर लेकर सड़कों पर आ गए, सड़कों पर खून बिखरा था। दिल्ली में स्थिति एक डरावनी फिल्म की तरह थी, जिसने 1984 के सिख विरोधी दंगों के जख्मों को हरा कर दिया।’’

सामना में लिखा  कि भाजपा आज भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुई हिंसा में सैकड़ों सिखों की हत्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराती है।

शिवसेना ने ‘‘कुछ भाजपा नेताओं की धमकी और चेतावनी की भाषा’’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किए जाने की जरूरत है कि दिल्ली के मौजूदा दंगों के लिए कौन जिम्मेदार है। सम्पादकीय में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी उस समय झुलस रही थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वार्ता कर रहे थे।’’

उसने कहा, ‘‘यह बिल्कुल ठीक नहीं है कि ट्रंप का दिल्ली में स्वागत हिंसा की डरावनी फिल्म, सड़कों पर खून-खराबा, लोगों की चीख-पुकार और आंसू गैस के गोलों के बीच किया गया। ट्रंप साहेब प्रेम के संदेश के साथ दिल्ली आए थे, लेकिन उनके सामने कैसी तस्वीर पेश की गई। अहमदाबाद में ‘नमस्ते’ और दिल्ली में हिंसा। दिल्ली की ऐसी बदनामी पहले कभी नहीं हुई।’’

ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत यात्रा पर आए थे। गौरतलब है कि दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया।

इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए। ट्रंप यात्रा के दौरान हिंसा की खबरों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा, ‘‘ गृह मंत्री ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में ट्रंप की यात्रा के दौरान हिंसा की साजिश रची गई।’’

उसने कहा, ‘‘ गृह मंत्री को सीएए को लेकर हुई हिंसा के पीछे साजिश का ना पता होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। दंगों को उस साहस से नियंत्रित करने में कोई दिक्कत नहीं थी, जैसा कि धारा 370 और 35ए खत्म किए जाने के समय किया गया।’’ उसने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा वार्ताकार नियुक्त किए जाने के बावजूद शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ।

शिवसेना ने कहा, ‘‘ ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ भाजपा नेताओं के धमकी और चेतावनी भरे लहजे के बाद हिंसा भड़की। तो, क्या कोई चाहता था कि शांतिपूर्ण आंदोलन (शाहीन बाग में) दंगों के वर्तमान स्वरूप में बदल जाए? वे कम से कम ट्रंप के वापस लौटने तक रुक सकते थे।’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के कुछ दिन बाद ही दंगे होने पर भी सवाल उठाए। शिवसेना ने कहा, ‘‘ यह संदिग्ध है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के कुछ दिन बाद ही हिंसा हो गई।

भाजपा हार गई और अब दिल्ली की यह हालत है।’’ शिवसेना और भाजपा लंबे समय तक सहयोगी दल रहे चुके हैं। लेकिन अब महाराष्ट्र में शिवसेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन हैं।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसाशिव सेनाउद्धव ठाकरेदिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पइंडिया1984 सिख विरोधी दंगे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी