लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा में कोई फंसा हो या पीड़ितों का हाल जानना हो? दिल्ली पुलिस ने जारी किए पांच टेलीफोन नंबर

By भाषा | Updated: February 26, 2020 13:27 IST

Delhi Violence दिल्ली हिंसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था।उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई सांप्रदायिक हिंसा में घायल लोगों के बारे जानकारी हासिल करने के इच्छुक लोगों के लिए कुछ पुलिस कर्मियों के संपर्क नंबर साझा किए हैं । हिंसा में घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक गजेन्दर सिंह से 9818120026 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल और मौलाना आजाद अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह से 7982756328 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उप निरीक्षक देवेन्दर सिंह राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात हैं और उनसे जानकारी लेने के लिए 9818313342 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र राणा से अल हिन्द अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए 9868738042 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण