लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः हेड कांस्टेबल रतन लाल का पैतृक गांव सीकर में अंतिम संस्कार, केंद्र और राज्य सरकार देगी एक-एक करोड़ और नौकरी

By भाषा | Updated: February 26, 2020 20:01 IST

रतन लाल की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालिया हिंसा में मौत हो गयी थी। तिहावली गांव में रतन लाल का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Open in App
ठळक मुद्दे रतनलाल को शहीद का दर्जा देने तथा उनके आश्रितों को मुआवजा व नौकरी का आश्वासन दिया।ग्रामीण ने अपनी मांगों को लेकर लगभग पांच घंटे तक झुंझुनू राजमार्ग को बंद रखा।

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल का बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

रतन लाल की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालिया हिंसा में मौत हो गयी थी। तिहावली गांव में रतन लाल का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले सिरोही के सांसद ने भारत सरकार की ओर से रतनलाल को शहीद का दर्जा देने तथा उनके आश्रितों को मुआवजा व नौकरी का आश्वासन दिया।

इसके बाद ही ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार होने दिया। ग्रामीण ने अपनी मांगों को लेकर लगभग पांच घंटे तक झुंझुनू राजमार्ग को बंद रखा। सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने हेड कांस्टेबल को शहीद का दर्जा देने, आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व एक करीबी को नौकरी देने पर सहमति जताई है। इसके बाद रतन लाल के पार्थिव शरीर को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा