लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: लोकसभा में कपिल मिश्रा के बचाव में उतरी मीनाक्षी लेखी, 'दंगाईयों' से कहा- लोग टूट जाते हैं घर बनाने में और तुम तरस नहीं खाते घर जलाने में

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2020 17:22 IST

लोकसभा में मिनाक्षी लेखी ने कहा कि अनुराग ठाकुर और वर्मा ने क्रमशः 20 जनवरी और 28 जनवरी को टिप्पणियां की थीं, जबकि हिंसा 23 फरवरी को शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमीनाक्षी लेखी ने कहा कि कपिल मिश्रा को अमानतुल्ला खान, शारजील इमाम और ताहिर हुसैन के कृत्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।दिल्ली हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के निष्काषित पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के करीबी इरशाद,आबिद और शाहदाब को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली: दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में हो रहे बहस के दौरान सांसद मीनाक्षी लेखी भाजपा नेता कपिल मिश्रा व प्रवेश वर्मा के बचाव में उतर गई। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा प्रवेश वर्मा व कपिल मिश्रा पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर भी जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को हिंसा के लिए दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि दोषी कोई और है।

इसके साथ ही लेखी ने कहा कि अनुराग और वर्मा ने क्रमशः 20 जनवरी और 28 जनवरी को टिप्पणियां की थीं, जबकि हिंसा 23 फरवरी को शुरू हुई। लेखी ने कहा कि कपिल मिश्रा को अमानतुल्ला खान, शारजील इमाम और ताहिर हुसैन के कृत्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

Meenakshi Lekhi: They talked of 1984 riots, I would like to tell them that they've forgotten that some accused are today on the position of CM. The violence (#DelhiViolence) was brought under control within 36 hrs which, if you look at in hindsight, was in the making for months. https://t.co/YKdDF6K6yr— ANI (@ANI) March 11, 2020

बता दें कि दिल्ली हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के निष्काषित पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के करीबी इरशाद,आबिद और शाहदाब को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं। दिल्ली हिंसा वाले दिन 24 फरवरी को निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन (IB ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड में आरोपी) के साथ ये तीनों थे और उनके बहुत करीबी बताए जाते हैं। ताहिर हुसैन पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। ताहिर हुसैन इस वक्त दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा को लेकर कुल तीन एफआईआर दर्ज हैं। 

ताहिर हुसैन पर ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केसआम आदमी पार्टी (AAP) के निष्काषित पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी ने एफआईआर में दावा किया है कि आप (AAP) से निष्काषित पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन का पीएफआई (PFI) के साथ लिंक है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिल्ली हिंसा के दौरान पीएफआई के साथ ताहिर हुसैन के लिंक सामने आए हैं। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हुसैन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया है। ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा के लिए कथित तौर पर पैसा मुहैया करवाने का मामला दर्ज किया गया है।

ताहिर के भाई शाह आलम को भी दिल्ली पुलिस ने लिया है हिरासत में दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले दिल्ली में हिंसा भड़काने और अंकित शर्मा की हत्या की साजिश के आरोप में ताहिर के भाई शाह आलम को हिरासत में लिया था। ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनुराग ठाकुरकपिल मिश्रताहिर हुसैनअमानतुल्लाह खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील