लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: चांदबाग में नाले से इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, मंगलवार से था लापता  

By अनुराग आनंद | Updated: February 26, 2020 14:08 IST

दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। इस व्यक्ति की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई। अंकित शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के दौरान मदद के लिए कुछ पुलिस कर्मियों ने अपने संपर्क नंबर साझा किए हैं । दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान मंगलवार शाम से ही अंकित शर्मा लापता थे।

दिल्ली में सोमवार को भड़की हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। गृह मंत्रालय की तरफ से मंगलवार शाम को दंगाई को देखते ही गोली मारने के आदेश को जारी किए जाने के बावजूद शहर में आगजनी की सूचना मिल रही है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। इस व्यक्ति की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई, जिसके शव को चांदबाग इलाके में एक एक नाले बरामद किया गया था।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वह इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहा था। दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान मंगलवार शाम से ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। 

दिल्ली में हिंसा के दौरान मदद के लिए पुलिस कर्मी ने साझा किए नंबर-दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई सांप्रदायिक हिंसा में घायल लोगों के बारे जानकारी हासिल करने के इच्छुक लोगों के लिए कुछ पुलिस कर्मियों के संपर्क नंबर साझा किए हैं । हिंसा में घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक गजेन्दर सिंह से 9818120026 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अस्पताल में भर्ती लोगों की जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल करें-लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल और मौलाना आजाद अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह से 7982756328 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उप निरीक्षक देवेन्दर सिंह राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात हैं और उनसे जानकारी लेने के लिए 9818313342 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र राणा से अल हिन्द अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए 9868738042 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीनागरिकता संशोधन कानूनजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत