लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज, 903 लोग गिरफ्तार या हिरासत

By भाषा | Updated: March 1, 2020 20:33 IST

उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार में हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की हैशस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की है और 903 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले चार दिनों में उन्हें दंगे को लेकर कोई फोन नहीं आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंगा-प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। 

उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार में हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उपद्रवियों की भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी और स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील