लाइव न्यूज़ :

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: मेरी सुरक्षा हटाने के पीछे शुद्ध राजनीति?, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पूछा-पंजाब पुलिस जवान को वापस क्यों बुलाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 14:02 IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर विपक्षी उम्मीदवार के समर्थकों को बृहस्पतिवार को उनकी कार पर हमला करने दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को इसे ‘शुद्ध राजनीति’ करार दिया। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुलाए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को इसे ‘शुद्ध राजनीति’ करार दिया। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे खेद है कि व्यक्तिगत सुरक्षा का राजनीतिकरण किया गया है।’’ इससे पहले आप प्रमुख द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर विपक्षी उम्मीदवार के समर्थकों को बृहस्पतिवार को उनकी कार पर हमला करने दिया था।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में ‘गैंगस्टरों’ की गतिविधियों के कारण दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शाह पर कटाक्ष किया। केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों को खत्म करने का दावा करने वाले वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली के गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए शाह को ‘टिप्स’ देनी चाहिए। आप प्रमुख ने कहा कि ‘उनकी सुरक्षा वापस लेने’ के पीछे ‘शुद्ध राजनीति’ है।

उन्होंने कहा कि कम से कम व्यक्तिगत सुरक्षा और संरक्षा को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस और निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस की टुकड़ियों को हटा दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप