लाइव न्यूज़ :

Delhi University Teachers' Association DUTA 2023: छात्रसंघ के बाद शिक्षक संघ पर आरएसएस समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने मारी बाजी, चुनाव में भी गठबंधन हारा!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2023 14:19 IST

Delhi University Teachers' Association DUTA 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएके भागी ने आदित्य नारायण मिश्रा को हराकर डूटा के अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा।एके भागी को 4182 मत और आदित्य नारायण मिश्रा को 3,787 मत मिले।9,500 पात्र मतदाताओं में से कुल 8,187 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

Delhi University Teachers' Association DUTA 2023: आरएसएस समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के उम्मीदवार एके भागी ने डेमोक्रेटिक यूनाइटेड टीचर्स अलायंस के उम्मीदवार आदित्य नारायण मिश्रा को भारी अंतर से हराकर दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) के अध्यक्ष पद को बरकरार रखा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) 2023 के चुनाव 27 सितंबर को हुए थे। RSS से जुड़े NDTF के सभी उम्मीदवारों ने भारी संख्या में जीत हासिल की। 9,500 पात्र मतदाताओं में से लगभग 85.5% ने चुनाव में भाग लिया। एके भागी को 4,182 वोट मिले और मिश्रा को 3,787 वोट मिले। पिछली बार भी शिक्षक निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर एके भागी ने जीत हासिल की थी।

बुधवार को हुए मतदान में 9,500 पात्र मतदाताओं में से कुल 8,187 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस बार, विभिन्न विचारधाराओं के लगभग नौ शिक्षक संगठनों ने एक साथ आकर ‘डेमोक्रेटिक यूनाइटेड टीचर्स अलायंस’ बनाया। ऐसे में एनडीटीएफ का मुकाबला सीधे तौर पर डीयूटीए के साथ था।

नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने 2021 में डूटा का चुनाव जीता था। इससे पहले डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने लगातार पांच बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। अन्य विजेता उम्मीदवार भी एनडीटीएफ से हैं, जिनमें त्रिंबक चुंबक भी शामिल हैं, जिन्हें 6,929 वोट मिले। आभा देव को 6,918 वोट मिले हैं। अमित सिंह को 6,816 वोट मिले।

रुद्राशीष चक्रवर्ती को 5,688, सुधांशु कुमार को 5,264, एएन सचिन को 5,197, देवनंदन को 4,939, बिमलेंद्र तीर्थंकर को 4,769, आनंद प्रकाश को 4,517, अनिल कुमार को 4,296 वोट और संजीव कौशल को 4,109 वोट मिले हैं। विभिन्न विचारधाराओं के लगभग नौ शिक्षक संगठनों ने एक साथ आकर 'डेमोक्रेटिक यूनाइटेड टीचर्स अलायंस' (DUTA) का गठन किया था।

टॅग्स :Delhi University Teachers' AssociationआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?