लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पुलिस पर भूख हड़ताल के दौरान पीटने का लगाया आरोप, पुलिस का इनकार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने की मांग को लेकर परिसर के भीतर भूख हड़ताल के लिए जमा होने के दौरान बुधवार को पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मार-पीट की।

वहीं पुलिस ने बल प्रयोग करने से इनकार करते हुए बताया कि उन्होंने 28 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया।

वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों और अन्य छात्र इकाईयां विश्वविद्यालय परिसर को खोलने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए दो दिन से भूख हड़ताल पर हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हम जब तीसरे दिन भूख हड़ताल के लिए एकत्र हो रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने बर्बर हिंसा की। हमें पीटा गया और हमारे साथी माणिक और आयुष, जो कि पिछले 48 घंटे से भूख हड़ताल पर थे, उन्हें बुरी तरह पीटा गया। कई अन्य भी घायल हो गए हैं।’’

उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी 25 से 26 अक्टूबर तक दो दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे। ऐसी सूचना मिली थी 27 अक्टूबर को इस संबंध में उनकी एक बैठक होने वाली है और वह हड़ताल को और मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। स्थिति को भांपते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर आठ महिलाओं और 20 पुरुषों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में ले लिया गया और जल्द ही उन्हें छोड़ दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान किसी तरह के बल प्रयोग से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए