लाइव न्यूज़ :

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश पोर्टल शुरु किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2025 15:11 IST

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू करते हुए अपना ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस)’ पोर्टल शुरु किया।

Open in App
ठळक मुद्देDU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश पोर्टल शुरु किया

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू करते हुए अपना ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस)’ पोर्टल शुरु किया। विश्वविद्यालय की ‘डीन’ (अकादमिक) हनीत गांधी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अब विद्यार्थी सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘विश्वविद्यालय के 69 कॉलेजों में कुल 71,624 सीट पर 79 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश दिया जाएगा।’’ गांधी ने कहा कि करियर उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने ‘इनोवेटिव स्किल-बेस्ड कोर्सेज सेंटर (सीआईएसबीसी)’ के तहत कौशल आधारित कई पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू किये हैं। इन पाठ्यक्रमों में ‘एसी-रेफ्रिजरेटर’ मरम्मत, ‘एनीमेशन’ और ‘मोशन ग्राफिक्स’, बेकरी तथा हलवाई का काम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर होगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष दो नये स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं जिनमें ‘एमए (स्नातोकोत्तर) टूरिज्म मैनेजमेंट’ (50 सीट) और एमए (स्नातोकोत्तर) हिंदी पत्रकारिता शामिल है। स्नातक दाखिला प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को शुरु हो रहे पहले चरण में विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण, कक्षा 12वीं के अंक और सीयूईटी आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। दूसरा चरण सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगा, जिसमें विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकता भर सकेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय अनुमानित रैंक जारी करेगा ताकि विद्यार्थी अपने संभावित स्थान का अंदाजा लगा सकें। अंतिम सीट आवंटन पाठ्यक्रम-विशिष्ट मेधा और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएजुकेशनदिल्लीएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'