लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने कमर सी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत, करीब 500 पल्स ऑक्सीमीटर और 100 थर्मल स्कैनर खरीदने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में कोविड देखभाल केंद्र एवं ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

अब तक विश्वविद्यालय के कम से कम 40 प्रोफेसर की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

डीयू ने एक बयान में कहा, '' विश्वविद्यालय एक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगा जोकि प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन तकनीक के जरिए रोजाना करीब 50-80 सिलेंडर भर सकेगा। यह सस्ता है और परिसर के लिए सुरक्षित भी है।''

डीयू ने कहा कि संयंत्र स्थापित करने के लिए उसने कंपनियों से बात की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने 10 जून को विश्वविद्यालय प्रशासन को तीसरी लहर से निपटने के लिए नॉर्थ कैंपस में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था।

बयान में कहा गया, '' हम जरूरत के समय दिल्ली विश्वविद्यालय के सदस्यों और पड़ोस में रहने वालों को सिलेंडर उपलब्ध करांएगे। इस कदम से दिल्ली के अन्य विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को भी सहायता मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए