लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय 2022-23ः स्नातक छात्रों को झटका, पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुल्क बढ़ाया, देखें नए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 20:18 IST

Delhi University 2022-23: डीयू के अधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर तबका सहयोग विश्वविद्यालय निधि को शुल्क में जोड़ा गया है और उसके लिए हर विद्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देविकास निधि के तहत शुल्क 600 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है।हर विद्यार्थी के लिए सालाना फीस में करीब 1000 रुपये की वृद्धि होगी।नए शुल्क को अकादमिक सत्र 2022-23 से लागू किया जाएगा।

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 2022-23 से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। डीयू ने शुल्क ढांचे में विश्वविद्यालय सुविधाएं, सेवा प्रभार, आर्थिक रूप से कमजोर तबका सहयोग निधि एवं विश्वविद्यालय छात्र कल्याण कोष जैसे नए खंड जोड़े हैं।

इसके अलावा इसने विश्वविद्यालय विकास निधि के तहत शुल्क 600 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन (डूटा) के एक पदाधिकारी ने अनुमान व्यक्त किया कि हर विद्यार्थी के लिए सालाना फीस में करीब 1000 रुपये की वृद्धि होगी।

हालांकि विश्वविद्यालय ने कहा कि यह वृद्धि उतनी नहीं होगी। डीयू ने 26 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में कहा कि यह कवायद विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए शुल्क को तर्कसंगत बनाने तथा विभिन्न व्यय मदों में एकरूपता सुनिश्चित करने लिए की गई है। इसने कहा कि नए शुल्क को अकादमिक सत्र 2022-23 से लागू किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार, ट्यूशन फीस और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ निधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैसे फीस के कुछ हिस्सों जैसे कॉलेज छात्र कल्याण कोष, कॉलेज विकास निधि आदि का अभी महाविद्यालयों द्वारा निर्धारण किया बाकी है। डीयू के एक अधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर तबका सहयोग विश्वविद्यालय निधि को शुल्क में जोड़ा गया है और उसके लिए हर विद्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'