लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय: गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में 10 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2020 04:05 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने और संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस की 11 से ज्यादा टीमें उपलब्ध तकनीकी ब्योरों का विश्लेषण कर रही हैं और एनसीआर में जगह-जगह तलाशी ले रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को ‘फेस्ट’ के दौरान छात्राओं के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि वे कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगाए गए अवरोधकों को फांद कर भीतर घुसे। उनकी संख्या सुरक्षाकर्मियों के मुकाबले बहुत ज्यादा थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को ‘फेस्ट’ के दौरान छात्राओं के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने और संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस की 11 से ज्यादा टीमें उपलब्ध तकनीकी ब्योरों का विश्लेषण कर रही हैं और एनसीआर में जगह-जगह तलाशी ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभिन्न संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार, फेस्ट जब चल रहा था तब ये आरोपी कॉलेज के बाहर थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र हैं। वे कॉलेज के बाहर जमा हुए, एक कार तोड़ी और फिर कॉलेज के भीतर घुस गए।

पुलिस ने बताया कि वे कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगाए गए अवरोधकों को फांद कर भीतर घुसे। उनकी संख्या सुरक्षाकर्मियों के मुकाबले बहुत ज्यादा थी।

वहां उन्होंने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है। और गिरफ्तारियां संभव हैं।

गार्गी कॉलेज की छात्राएं तथ्याण्वेषी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को आयोजित फेस्ट में पुरुषों का एक समूह घुस गया था और छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील