लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक शख्स की मौत और तीन घायल

By भाषा | Updated: February 16, 2020 22:53 IST

पुलिस बताया कि हादसे में सुदामा (21), संजय(30) और तपन मंडल (25) नामक तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसकी चपेट में आकर 32 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान तूरमाल मंडल के रूप में की गई है।

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसकी चपेट में आकर 32 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान तूरमाल मंडल के रूप में की गई है।

पुलिस बताया कि हादसे में सुदामा (21), संजय(30) और तपन मंडल (25) नामक तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि इमारत बनाने वाले ठेकेदार की पहचान नीदिश गुप्ता के रूप में हुई है और वह फरार है।

दमकल विभाग ने बताया कि अपराह्न दो बजकर 13 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर शुरू हुए बचाव अभियान में 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और यह रात आठ बजकर 30 मिनट तक चला।’’

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि सीआर पार्क के ई-485 के तलघर में खुदाई के दौरान दीवार गिरी और मलबे में चार मजदूर दब गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन दल बचाव अभियान के लिए पहुंचा। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (गतिविधि से व्यक्ति की जान को खतरे में डालना), 304 एक (लापरवाही की वजह से मौत) और 288 (इमारत को गिराने या मरम्मत के दौरान लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीईमारत गिरने की दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण