लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर के बाद दो नर्सिंग ऑफिसर को भी कोरोना, अस्पताल में आए लोगों पर बढ़ा कोविड-19 का खतरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2020 10:24 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार हो गई है।  पिछले 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में 100 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इनमें से कई ऐसे केस हैं, जो तबलीगी जमात के मरकज में पहुंचे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैंसर हॉस्पिटल में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद  इंस्टीट्यूट का ओपीडी बंद है।दिल्ली में अब तक कुल 4 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जिनमें से 2 मौत गुरुवार (2 अप्रैल) को हुई है और यह लोग मरकज के हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान (कैंसर हॉस्पिटल) के दो नर्सिंग ऑफिसर को भी कोरोना वायरस हो गया है। ये दोनों नर्सिंग ऑफिसर कैंसर हॉस्पिटल में काम करते हैं। यहां के एक डॉक्टर एक अप्रैल को कोरोना पॉजेटिव पाए गए थे। । ये दोनों नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजेटिव पाए गए डॉक्टर के साथ ये संपर्क में थे। डॉक्टर और दो नर्सिंग ऑफिसर के  कोरोना पॉजेटिव पाने जाने के बाद इस हॉस्पिटल में आए लोग और एडमिट मरीजों पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। जिसके बाद प्रशासन उन लोगों का पता लगाने में जुटी है, जो डॉक्टर और दो नर्सिंग ऑफिसर के संपर्क में आए थे। दिल्ली में अब तक चार डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 

दिल्ली कैंसर हॉस्पिटल में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद  इंस्टीट्यूट का ओपीडी बंद है, लेकिन वार्ड अभी भी शुरू है। हॉस्पिटल के अंदर 60 लोग फंसे हैं।  मरीजों को डिस्चार्ज या टेस्ट करने का प्रोटोकॉल नहीं है। अस्पताल में भर्ती सभी लोग कैंसर के मरीज हैं।  इससे पहले दिल्ली के बाबरपुर मोहल्ला क्लीनिक में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं मौजपुर में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। 

दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार

दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में 100 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इनमें से कई ऐसे केस हैं, जो तबलीगी जमात के मरकज में पहुंचे थे। 

दिल्ली में अब तक कुल 4 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जिनमें से 2 मौत गुरुवार (2 अप्रैल) को हुई है और यह लोग मरकज के हैं। बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था दिल्ली में अभी स्थिति कंट्रोल में है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन की हालत नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील