लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : 6 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 12, 2021 08:20 IST

दिल्ली के त्रिलोकी इलाके में बुधवार को एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने ही कथित तौर पर बलात्कार किया । उसके बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में फिर एक मासूम के साथ कथित तौर पर हुआ बलात्कार बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाया, गिरफ्तार बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स रेफर किया गया

दिल्ली : दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को असिक साल नाम के शख्स की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने ही कथित तौर पर बलात्कार किया । इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है । 

परिवार ने पड़ोसी पर लगाया आरोप 

यह मामले बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली पुलिस के सामने आया । अधिकारियों को सूचना मिली कि छह साल की एक बच्ची को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकती है कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं । पुलिस को दिए गए अपने बयान में परिजनों ने 34 वर्षीय पड़ोसी पर अपराध का आरोप लगाया है । 

पुलिस ने इस संबंध में परिवार की शिकायत के आधार पर मयूर विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है । आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पोक्सो अधिनियम की धारा 6 और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्ची को एम्स रेफर किया गया 

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि बच्ची को गंभीर चोट के कारण इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया ।  अब उसे बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भेजा गया है ।

आपको बता दें हाल ही में दिल्ली  छावनी क्षेत्र के नंगल गांव में इसी तरह का एक मामला सामने आया था जिसमें एक नाबालिग बच्ची को बिना उसके माता-पिता की सहमति के जला दिया गया था । नाबालिग के परिवार ने आरोप लगाया कि नंगल गांव में रहने वाले 4 लोगों ने 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी और जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

पुलिस को दिए अपने बयान में परिवार के सदस्यों ने 4 लोगों पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया । प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत दिया था कि आरोपी ने पुलिस को सूचित किए बिना परिवार के बच्चे परिवार को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने की कोशिश की क्योंकि वह मामले को पेचीदा नहीं बनाना चाहते थे । फिलहाल चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं ।  

टॅग्स :दिल्लीरेपत्रिलोकपुरीदिल्ली पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप