लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कार की पिछली सीट पर बेल्ट नहीं बांधने पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, काटा जा रहा चालान

By भाषा | Updated: September 14, 2022 18:23 IST

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को कुछ ऐसे लोगों के चालान काटे जिन्होंने पिछली सीट पर सीट बेल्ट नहीं बांधी थी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के निकट बाराखंभा रोड पर इस संबंध में अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकार की पिछली सीट पर सवार यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट नहीं बांधने के लिए दिल्ली में काटे जा रहे चालानदिल्ली में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में 17 चालान काटे।मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के निकट बाराखंभा रोड पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान।

नयी दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस ने कार की पिछली सीट पर सवार यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट नहीं बांधने के लिए 17 लोगों के चालान काटे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के निकट बाराखंभा रोड पर एक अभियान चलाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अभियान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194बी के तहत कुल 17 चालान काटे गए।” पुलिस ने कहा कि उल्लंघनकर्ताओं पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

चार सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्री (54) की मौत के बाद इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस के अनुसार पीछे की सीट पर बैठे मिस्री ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली यातायात) आलाप पटेल ने कहा, “कानूनी प्रावधान तो पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन हालिया घटना (मिस्री की मौत) के बाद यह चर्चा का विषय बन गए हैं।”

अधिकारी ने कहा, “दिल्ली यातायात पुलिस सीट बेल्ट पहनने के (महत्व) के संबंध में जन जागरुकता फैलाने के लिए पहले से ही अभियान चला रही है। हम कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं।”

टॅग्स :Traffic Policeट्रैफिक नियमसायरस मिस्त्रीCyrus Mistry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया