लाइव न्यूज़ :

Delhi Traffic Fine: दिल्ली में वाहन चालक ध्यान दें, प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर पर भरना पड़ सकता है 10000 रुपया जुर्माना!, क्या है कारण

By भाषा | Updated: August 20, 2022 16:36 IST

Delhi Traffic Fine: यातायात पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस अभियान के संबंध में सूचित किया है। वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यातायात पुलिस अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न, परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाएगी। पुलिस पहले भी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन अब उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।प्रेशर हॉर्न तथा परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करके ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों का चालान काटा जाएगा।

नई दिल्लीः दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने वाहनों में प्रेशर हॉर्न और परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। यातायात पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस अभियान के संबंध में सूचित किया है। आपको 10000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। नो हार्न जोन में गलती की तो 2000 रुयपे देना पड़ेगा!

उसने ट्वीट किया है, ‘‘दिल्ली यातायात पुलिस अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न, परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाएगी। दिल्ली में शोर नहीं।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस पहले भी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन अब उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नियमों का उल्लंघन करके और प्रेशर हॉर्न तथा परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करके ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों का चालान काटा जाएगा।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘हम डॉक्टरों का साक्षात्कार लेंगे और उनसे ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में पूछेंगे।

हम लोगों को शिक्षित करने के लिए साक्षात्कार प्रसारित करेंगे ताकि वे परिवर्तित साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग बंद कर दें।’’ ट्विटर पर तमाम लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया और अन्य मुद्दों पर भी अपनी सलाह दी।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसTraffic Policeदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील