लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले आए सामने, अबतक 556 लोगों की मौत

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 2, 2020 22:53 IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 1298 नए मामले सामने आए हैं. कुल संक्रमित लोगों की संख्या 22132 तक पहुंच गई है. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड 19 से अब तक 556 लोगों की मौत हो चुकी है.इस दिल्ली में डेटा के बेहतर तालमेल के लिए दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 1298 नये मामले मिलने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 22132 तक पहुंच गयी है. दिल्ली में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 556 हो गयी है. इस बीच बेहतर आंकड़ों के बेहर कोआर्डिनेशन के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दो आईएएस अधिकारियों उदित प्रकाश राय और रवि धवन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. ये दोनों अधिकारी  दिल्ली के निजी और केंद्र सरकार के अस्पतालों से कोविड 19 से संबंधित डेटा के समुचित संचार का काम करेंगे. आपको बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के दफ्तर के 13 कर्मचारी और छह अन्य सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एलजी सचिवालय में काम करने वाले कनिष्ठ सहायक, चालक, चपरासी समेत 13 कर्मी जानलेवा संक्रमण से पीड़ित पाए गए हैं. 

कौन हैं दोनों अधिकारी

 उदित प्रकाश राय एजीएमयूटी के 2007 बैच के अधिकारी हैं. उदित प्रकाश प्राइवेट अस्पतालों के साथ कोआर्डिनेशन करेंगे. उदित प्रकाश राय इस वक्त डीएसएफडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इसके अलावा 10 और अधिकारियों के तबादले हुए हैं.

रवि धवन एजीएमयूटी के 2011 बैच के अधिकारी हैं. वो फिलहाल कमिश्नर (एक्साइज़), विशेष सचिव (सेवा), सदस्य (डीयूएसआईबी) और विशेष सीईओ (डीडीएमए) के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. रवि धवन, दिल्ली में चार केंद्र सरकार के  अस्पतालों - एम्स, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और एलएचएमसी के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी का काम देखेंगे. 

केजरीवाल ले आए 'दिल्ली कोरोना' ऐप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निजी और सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी देने के वास्ते मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप शुरू किया. केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐप में बिस्तर खाली दिखाए जाने के बावजूद अस्पताल मरीज को भर्ती करने से मना कर दे तो आप 1031 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं और विशेष सचिव (स्वास्थ्य) इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि मरीज को बिस्तर मिले. केजरीवाल ने कहा कि निजी और सरकारी अस्पतालों में 6,731 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 4,100 खाली हैं. इस ऐप को दिन में दो बार सुबह 10 बजे और शाम छह बजे अपडेट किया जाएगा. 

दिल्ली की सीमा सील

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच सीमाएं एक हफ्ते के लिए सील कर दी. केजरीवाल ने यह आशंका भी प्रकट की कि अगर सीमा खोल दी जाती है तो दूसरे राज्यों के लोग वर्तमान कोविड-19 संकट के बीच ‘सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं’ प्राप्त करने के लिए दिल्ली आयेंगे और ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों के लिए अस्तपालों में बिस्तरों की कमी हो जाएगी. (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाअनिल बैजलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप