लाइव न्यूज़ :

हाई कोर्ट से CM केजरीवाल को झटका, किसी के घर-ऑफिस में घुसकर धरना नहीं दे सकते

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 18, 2018 12:55 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर में बीते 7 दिनों से धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट के ने सीएम केजरीवाल के धरने के गैरसंवेधानिक करार देते हुए कहा है कि आप किसी के घर और दफ्तर में धरने पर नहीं बैठ सकते।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून। दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर में बीते 7 दिनों से धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट के ने सीएम केजरीवाल के धरने के गैरसंवेधानिक करार देते हुए कहा है कि आप किसी के घर और दफ्तर में धरने पर नहीं बैठ सकते। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से दो टूक पूछा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उपराज्यापाल अनिल बैजल के दफ्तर में धरने की अनुमति किसने दी है जो वे धरने पर बैठे हैं। 

यह भी पढ़ें: IAS एसोसिएशन ने CM केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन, कहा- हम हड़ताल पर नहीं

हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील को इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि, आप ऐसे किसी के घर में या ऑफिस में जबरन घुसकर धरना नहीं दे सकते। हाई कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह असवैंधानिक है। इसे धरना नहीं कहा जा सकता। हाई कोर्ट की इस फटकार के बाद हो सकता है कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को एलजी हाऊस खाली करना पड़े।

आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने, दिल्ली में राशन वितरण संबंधी मांगो को लेकर बीते 6 दिनों से सीएम केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में बैठे हैं। इस मामले में रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर दिल्ली आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें वे आईएएस पर काम न करने और हड़ताल पर जाने के आरोप लगा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने रोका AAP का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

इस मामले में आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि, हम ये बता देना चाहते हैं कि हम हड़ताल पर नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी और आधारहीन है जिसमें वे यह कह रहे हैं कि दिल्ली में आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें: फराह खान के पति शिरीष कुंदर का LG पर तंज, मिला यह जवाब

उन्होंने कहा कि हम समय पर मीटिंग्स में शामिल हो रहे हैं। सभी डिप्टी ऑफिसर अपना काम कर रहे हैं। हम कभी-कभी छुट्टियों पर भी काम कर रहे हैं। वहीं आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी ने कहा कि, हमें अपना काम करने दें और आप अपना करें। हम अपने आप को डरा हुए और पीड़ित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमे पूरी तरह से राजनीतिक कारणों से उपयोग किए जा रहे है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालहाई कोर्टदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील