लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नरेला के जूता फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन दमकलकर्मी घायल

By एएनआई | Updated: December 24, 2019 17:23 IST

बीते दिनों दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे नरेला क्षेत्र के दो जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग आग बुझाने के क्रम में तीन दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल भी हुए।

दिल्ली के नरेला क्षेत्र में स्ठित दो कारखानों में भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी। एक फैक्‍ट्री में आग की ऊंची लपटों को देखा गया वहीं दूसरी में दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। फायर ब्रिगेड की 36 गाडि़यां मौके पर मौजूद थी। आग के वक्‍त फैक्ट्रियों में कोई नहीं था। किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि आग बुझाने के क्रम में तीन दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल भी हुए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग सुबह लगभग 4 बजे लगी जिसके बाद उन्होंने फैक्ट्री के मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही यब भी सुनिश्चित किया कि घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। एक दमकल अधिकारी ने बताया ये दोनों फैक्ट्रियां दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। 

बीते दिनों दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह 3:50 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि इमारत में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं था और इसके भूतल में कपड़ों का एक गोदाम था। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि भूतल पर आग लगनी शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैलती चली गयी। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी मंजिल पर एक सिलेंडर फटने के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया। 

उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आठ दिसंबर को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई थी। इस इमारत में अवैध निर्माण इकाइयां थीं। दिल्ली सरकार ने किराड़ी अग्निकांड में मारे गये लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए