लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः भजनपुरा में सड़क से हटाए गए मंदिर और मजार, तोड़ने से पहले डीसीपी ने जोड़े हाथ, मंत्री आतिशी ने एलजी को घेरा

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2023 10:58 IST

भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी का डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बनाई जा रही है। बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देभजनपुरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक मंदिर और एक मजार को हटाया गया।शांति व्यवस्था को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत यहां सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर और एक मजार को रविवार सुबह हटा दिया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों धार्मिक स्थलों को हटान की कार्रवाई की गई।

मंदिर गिराने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने पूजारी के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। फिर भगवान की मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

मंदिर और मजार को हटाने की कार्रवाई को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एलजी कa टैग करते हुए एक ट्वीट किया। मंत्री ने लिखा- ''मिस्टर एलजी: मैंने कुछ दिन पहले आपको एक पत्र लिखकर दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने के अपने फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया था। लेकिन आज फिर भजनपुरा में एक मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया गया। मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूं कि दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। इनसे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।"

विध्वंस पर बोलते हुए और मौके पर मौजूद डीसीपी नॉर्थईस्ट जॉय एन तिर्की ने कहा कि "भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।"

गौरतलब है कि भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी का डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बनाई जा रही है। बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। जिसे हटाने के लिए काफी समय से मांग की रही थी।

टॅग्स :दिल्लीआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील