लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महापौर का सख्त आदेश, ‘बेसमेंट’ में चल रही कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2024 12:22 IST

शनिवार को दिल्ली में बड़े हादसे के बाद महापौर ने सख्त आदेश देते हुए कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई करने के आदेश जारीशनिवार को बड़े हादसे के बाद अब सेंट्रल दिल्ली महापौर ने ये निर्देश पारित कियाफिलहाल सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहा है

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी के यूपीएससी तैयारी के लिए मशहूर कोचिंग सेंटर राउ संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से तीन अभ्यर्थियों की मौत होने के बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने रविवार को निर्देश दिया कि बेसमेंट में संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त को निर्देश दिया कि वह दिल्ली में एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐसे सभी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे भवन उपनियमों का उल्लंघन हैं और मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं। ओबेरॉय ने इस बात की भी जांच कराने की मांग की कि क्या इस घटना के लिए एमसीडी का कोई अधिकारी जिम्मेदार है। सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से शनिवार को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। 

महापौर ओबेरॉय ने कहा, ‘‘राजेंद्र नगर में एक निजी कोचिंग संस्थान में कुछ अभ्यर्थी कल पानी भरने के कारण फंस गए और उनमें से तीन की जान चली गई। यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना की गहन जांच किए जाने और मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जरूरत है।’’ यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी इलाके में ऐसी घटना दोबारा न हो।

एमसीडी आयुक्त को बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या एमसीडी का कोई अधिकारी भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है। ओबेरॉय के मुताबिक, ‘‘यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में, मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में भारी बारिश के बाद लोहे के दरवाजे को छूने से 26 वर्षीय एक सिविल सेवा अभ्यर्थी की करंट लगने से मौत हो गई थी।

टॅग्स :दिल्लीNew Delhiकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए