लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का अपने नेताओं को निर्देशः दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं दिवाली, बताएं केंद्र सरकार का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 08:48 IST

बीजेपी को आशंका है कि इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया गया है कि इसबार वो अपनी दिवाली दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी लोगों के पास मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी हो जिसमें अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम ये निर्देश दिए।

बीजेपी को आशंका है कि इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं। इसलिए जो भी टिकट पाने की चाह रखते हैं या पार्टी के पदाधिकारी हैं उन्हें अवैध कॉलोनियों में लोगों के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित करने का ये अहम फैसला लिया। इस फैसले से 40 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से भी ये फैसला अहम साबित हो सकता है। 

जावड़ेकर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में संसद के अगले सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। दिल्ली में 1797 अवैध कॉलोनी हैं। हालांकि, इनमें तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी। इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'यह एक दूरदर्शी और अभूतपूर्व निर्णय है जिसमें स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है, चाहे जमीन निजी हो या सरकारी।'

इस प्रतिक्रिया व्यवक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में हमारे द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे, इसमें अब और विलंब नहीं होना चाहिए।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर