लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कौशल विश्वद्यालय ने 11 स्नातक पाठ्यक्रम की शुरूआत की, मंगलवार से नामांकन होगे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने सोमवार को 11 प्रमुख कौशल-आधारित स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए और इसके पहले शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये 6,000 सीटों पर नामांकन मंगलवार से शुरू होगा। कुलपति ने इसकी जानकारी दी।

डीएसईयू की कुलपति निहारिका वोहरा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय दिल्ली के अपने 13 परिसरों में 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम, 18 स्नातक पाठ्यक्रम (11 प्रमुख पाठ्यक्रम, बीसीए और 6 बी.टेक पाठ्यक्रम) तथा दो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन स्वीकार करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय का गठन कौशल के पूरे प्रतिमान को बदलने के उद्देश्य से किया गया है, संपूर्ण विचार यह है कि हम कैसे कौशल को आकांक्षी बनाते हैं और हम अपने राष्ट्र के अपस्किलिंग, रीस्किलिंग और उस पूरी प्रक्रिया में उद्योग की मदद करने में भागीदार कैसे बनते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के केंद्रीकृत नामांकन पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी ।

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये टोल फ्री नंबर भी जारी किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए