लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड तौर 2,414 ताजा मामले आए सामने, कुल संख्या 47 हजार के पार

By भाषा | Updated: June 18, 2020 00:40 IST

अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 2,414 नए मामले सामने आए हैं।उत्तर रेलवे ने बुधवार (17 जून) को कहा कि दिल्ली में विभिन्न स्टेशनों पर लगाए गए 503 पृथक-वास रेल कोचों में से 317 डिब्बे आज रात तक कोरोना वायरस रोगियों के लिए तैयार हो जाएंगे। 

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार (17 जून) को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,414 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या 47,000 के पार हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,904 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार महामारी से दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,904 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,102 हो गई है। 

देश में कोरोना वायरस के 3,54,065 मामले हैं और 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है, जानें अपडेट

भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या  11,903 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,55,227 लोगों का इलाज जारी है और 1,86,934 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 52.80 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409 लोग शामिल हैं, जिसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 5,537 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 437 लोगों की जान गई, जिससे शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, मृतक संख्या में अचानक वृद्धि राज्यों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों की वजह से है। महाराष्ट्र और दिल्ली ने पिछले दिनों के आंकड़ों से मिलान करने के बाद ये नए आंकड़े जारी किए हैं।

भारत में लगातार छठे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 जून तक कोरोना वायरस के लिए 60,84,256 नमूनों की जांच की जा चुकी है और मंगलवार को 1,63,187 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर