लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2900 से ज्यादा नए मामले, तमिलनाडु को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा

By निखिल वर्मा | Updated: June 22, 2020 23:45 IST

62 हजार से अधिक कोविड-19 मामलों के साथ, दिल्ली अब तमिलनाडु से आगे निकलकर महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक संख्या के लिहाज से भी दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे नम्बर पर है महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं जहां कुल मामले 1,32,075 और मृतक संख्या 6170 है।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,909 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार पहुंच गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 58 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 2,233 हो गई । स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में बीते तीन दिन से प्रतिदिन संक्रमण के 3 हजार या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या अब 62,655 हो गई है। दिल्ली तमिलनाडु को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन गया है।

मरीजों के लिए केजरीवाल सरकार की नई योजना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते एक हफ्ते के दौरान अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज कराने वालों की संख्या में सिर्फ एक हजार का इजाफा हुआ है जो इस बात का संकेत है कि कोविड-19 की स्थिति धीरे-धीरे शहर में स्थिर हो रही है। दिल्ली में 15 जून से 21 जून के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के 18,564 मामले सामने आए। इस दौरान 16,790 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार घर पर पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर देगी और जांच की संख्या तीन गुना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह ठीक होने के बाद मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर लौटाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक दिल्ली को कोविड-19 मरीजों के लिये बड़े पैमाने पर बिस्तरों की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उनमें से अधिकतर ठीक हो गए और राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर मरीजों की संख्या भी कम है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में सोमवार को कोविड-19 के 14,821 मामले सामने आने के बाद घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है। देश में लगातार 11वें दिन 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि केंद्र ने कहा कि प्रति लाख जनसंख्या में संक्रमण के मामले विश्व में देश में सबसे कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से 445 और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,699 हो गई है। मंत्रालय ने अपने अपडेट में कहा कि ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 2,37,195 है और इस हिसाब से ठीक होने की दर 55.77 प्रतिशत है। वर्तमान समय में ऐसे मरीजों की संख्या 1,74,387 है जिनका अभी इलाज चल रहा है और ये सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इसमें कहा गया है कि ठीक होने वाले मरीजों और उपचार करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील