लाइव न्यूज़ :

Delhi: भतीजी की शादी ने दिलाई मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 17:43 IST

Delhi: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिली है। राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को तीन दिन 13 से 15 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिली राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को तीन दिन तक अंतरिम जमानत दीसिसोदिया की भतीजी की शादी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में होनी है

Delhi: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिली है। राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को तीन दिन 13 से 15 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है। यहां बताते चले कि मनीष सिसोदिया ने 12 से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।

गौर करने वाली बात यह है कि सिसोदिया की भतीजी की शादी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में होनी है। इसी शादी के लिए उन्होंने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। सिसोदिया की मांग पर कोर्ट ने भी संज्ञान लिया और सिसोदिया को 3 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को यह राहत दी है।

ज्ञात हो कि कि सिसोदिया इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इस दौरान वह किसी भी मीडियाकर्मी से बातचीत नहीं करेंगे। मालूम हो कि जब सिसोदिया जेल गए थे तो उन्होंने दिल्ली के लोगों के नाम संबोधन में कहा था कि मेरे जाने के बाद मेरी पत्नी का ख्याल रखना। मेरे बेटा विदेश में रहता है। मेरी अकेली पत्नी का ख्याल अब आपको ही रखना होगा।

करीब एक साल से जेल में हैं सिसोदिया

दिल्ली की कथित शराब घोटाला में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी सीबीआई के द्वारा की गई थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ से 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। तब से लेकर सिसोदिया जेल में हैं। हालांकि, बीच में वह बाहर आए थे।

पत्नी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें मिलने के लिए जेल से कुछ देर के लिए पेरोल मिली थी। हालांकि, सिसोदिया समय समय पर पेरोल और जमानत का याचिका लगाते रहते हैं लेकिन कोर्ट के द्वारा उनकी जमानत याचिका को खारिच कर दिया जाता है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण