लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे के आरोपी आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को मिली जमानत, लेकिन रहना होगा सलाखों के पीछे, जानिए क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2023 12:33 IST

आप के पूर्व पार्षद और साल 2022 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआप के पूर्व पार्षद और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कोर्ट से मिली जमानतकड़कड़डूमा कोर्ट से मिली इस राहत के बावजूद आरोपी हुसैन को रहना होगा सलाखों के पीछेकड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपी ताहिर हुसैन को एक लाख रुपये के मुचलके पर दी है जमानत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद और साल 2022 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा की जिला अदालत ने जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट से मिली इस राहत के बावजूद आरोपी हुसैन को सलाखों के पीछे रहना होगा क्योंकि उन्हें अन्य आरोपों में जमानत नहीं मिली है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार हुसैन को अब तक जिन मामलों में कोर्ट से राहत नहीं मिली है, उसमें दंगों की बड़ी साजिश का आरोप लगाने वाला कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम मामला भी शामिल है।

कड़कड़डूमा की जिला अदालत ने पूर्व आप नेता हुसैन को दंगे के दौरान खजूरी खास इलाके में हुई एक घटना के संबंध में जमानत दी है, जिसमें अजय गोस्वामी नाम के एक शख्स को गोली लगी थी।

कोर्ट जमानत देते हुए कहा कि इस एफआईआर और दो अन्य एफआईआर में कई गवाह समान हैं, जिनमें हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने पिछले मामलों में हुसैन को जमानत देने से पहले मामले की योग्यता पर विचार किया था। इसलिए उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी जाती है।

मालूम हो कि बीते जुलाई में हुसैन को कोर्ट से दिल्ली दंगों के हुई हिंसा के पांच अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी गई थी। अदालत ने उस वक्त जमानत देते हुए कहा था कि आरोपी हुसैन पहले ही हिरासत में तीन साल बिता चुका है, जो कि उस पर लगाए गए कुछ अपराधों के लिए सजा की अधिकतम अवधि से अधिक है।

दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों के दौरान हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश रचने के प्रयास के लिए ताहिर हुसैन के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज किए थे।

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप