लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने भाजपा विधायक, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए याचिका पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों में कथित तौर पर संलिप्तता के कारण भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट समेत 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का अनुरोध करने वाली शिकायत पर की गयी कार्रवाई के बारे में पुलिस को रिपोर्ट्र पेश करने का निर्देश दिया है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी ने खजूरी खास थाने के प्रभारी को 10 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत मोहम्मद मुमताज की शिकायत पर सुनवाई कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये सभी 21 लोग दंगाई भीड़ का हिस्सा थे और इन्होंने उनके इलाके में लोगों पर हमला किया और उनकी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त किया।

अदालत ने 11 नवंबर के अपने आदेश में कहा कि मुमताज के वकील ने कहा है कि शिकायतकर्ता ने अपना मामला दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस प्राधिकार का रूख किया था। अदालत ने कहा, ‘‘संबंधित एसएचओ को मौजूदा शिकायतकर्ता (मुमताज) की शिकायत पर उठाए गए कदमों को लेकर रिपोर्ट अगली सुनवाई तक दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है।’’

शिकायत में करावल नगर के भाजपा विधायक बिष्ट और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है । शिकायत के मुताबिक भीड़ ने उनके इलाके समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों में घरों पर पेट्रोल बम फेंके और आग लगा दी।

आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद बिष्ट अपने ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ आए थे और उनके पहुंचते ही भीड़ ने ‘मोहन सिंह बिष्ट जिंदाबाद’ के नारे लगाए। शिकायत में दावा किया गया है कि मुमताज अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दयालपुर थाना गए लेकिन वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए