लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने यूएपीए के तहत दर्ज षड्यंत्र रचने के मामले में सुनवाई पर लगी रोक हटाई

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े कथित षड्यंत्र के एक मामले में सुनवाई पर रोक लगाने के अपने अंतरिम आदेश को निरस्त कर दिया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने अदालत को सूचित किया कि आरोपपत्र की हार्ड कॉपी तैयार है और आरोपी इसे एकत्र कर सकते हैं, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने पिछले साल 10 नवंबर को मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी थी।

अदालत ने मंगलवार को अपने आदेश में अभियोजन के इस बयान पर गौर किया कि आरोपपत्र की हार्ड कॉपी तैयार है और आरोपी इसे एकत्र कर सकते हैं।

प्रसाद ने कहा कि आरोपी आरोपपत्र की हार्ड कॉपी 25 मार्च को निचली अदालत से एकत्र कर सकते हैं, जहां इस दिन मामले में सुनवाई होनी है।

निचली अदालत ने पिछले साल फरवरी में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में आरोपपत्र की हार्ड कॉपी आरोपियों को मुहैया कराने का दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था, जिसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘उक्त अभिवेदन के मद्देनजर और कोई आदेश पारित किए जाने की आवश्यकता नहीं है और लंबित याचिका के साथ इसका निपटारा किया जाता है। इसी के अनुसार अंतरिम आदेश रद्द किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?