लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections Results: AAP की नौ में से आठ महिलाओं ने दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: February 12, 2020 00:06 IST

तीन प्रमुख दलों- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवारों चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गयीं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत में मदद पहुंचायी।तीन प्रमुख दलों- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवारों चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गयीं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत में मदद पहुंचायी। तीन प्रमुख दलों- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवारों चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

आप की आतिशी को कालकाजी से निर्वतमान विधायक अवतार सिंह कालका के स्थान पर उतारा गया था। वह विधानसभा चुनाव जीत गयीं। वह पिछले साल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी भी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में थीं। वह तीसरे नंबर पर आयी और उनकी जमानत जब्त हो गयी।

कांग्रेस छोड़कर आप में आयीं धनवती चंडेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को हराकर राजौरी गार्डन सीट जीती। कांग्रेस से आप में आयीं दूसरी नेता राजकुमारी ढिंल्लो भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को हराकर हरिनगर सीट जीतीं।

आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती।

जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर जितेंद्र तोमर के 2015 के निर्वाचन को दरकिनार कर दिया था। उसके बाद आप ने उनकी पत्नी प्रीति को विधानसभा चुनाव में उतारा।

आप की भावना गौड़ ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर विजय दर्ज की।

आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को हरा कर आर के पुरम सीट कब्जा की। आप की राखी बिरलान ने भाजपा के करम सिंह करमा को हराकर मंगोलपुरी सीट पर विजय दर्ज की।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?