लाइव न्यूज़ :

20 रुपये पानी की बोतल के लिए 100 रुपये ले रहे रेस्तरां?, एमआरपी से अधिक शुल्क वसूल रहे, सेवा शुल्क क्यों लगा रहे, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 21:26 IST

मार्च में उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश ने कहा था कि रेस्तरां भोजन के बिल पर ‘‘छिपे हुए और जबरन तरीके’’ से अनिवार्य रूप से सेवा शुल्क नहीं लगा सकते।

Open in App
ठळक मुद्देखाद्य वस्तुएं, रेस्तरां का वातावरण प्रदान करना और खाना परोसना शामिल है।रेस्तरां 20 रुपये की पानी की बोतल के लिए 100 रुपये ले रहे हैंग्राहक को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क क्यों देना होगा।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रेस्तरां एसोसिएशन से पूछा कि जब आप पहले ही अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर अधिक शुल्क वसूल रहे हैं, तो फिर आप सेवा शुल्क क्यों ले रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने होटल और रेस्तरां संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील से यह प्रश्न पूछा, जिन्होंने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अदालत का रुख किया था। मार्च में उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश ने कहा था कि रेस्तरां भोजन के बिल पर ‘‘छिपे हुए और जबरन तरीके’’ से अनिवार्य रूप से सेवा शुल्क नहीं लगा सकते।

 क्योंकि यह जनहित के विरुद्ध है और अनुचित व्यापार व्यवहार के समान है। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने शुक्रवार को कहा कि रेस्तरां आगंतुकों से तीन घटकों के तहत शुल्क ले रहे हैं, जिसमें बेची गई खाद्य वस्तुएं, रेस्तरां का वातावरण प्रदान करना और खाना परोसना शामिल है।

पीठ ने कहा, ‘‘आप अपने रेस्तरां में आने वाले व्यक्ति को मिलने वाले अनुभव के लिए एमआरपी से अधिक शुल्क ले रहे हैं, और आप प्रदान की गई सेवा के लिए सेवा शुल्क भी ले रहे हैं... क्या किसी विशेष प्रकार के अनुभव के लिए माहौल प्रदान करने में आपकी सेवाएं शामिल नहीं होंगी? यह हमारी समझ से परे है।

इस सेवा शुल्क में यह भी शामिल होना चाहिए।’’ पीठ ने होटल और रेस्तरां संघों के वकील से एक उदाहरण के माध्यम से पूछा कि जब रेस्तरां 20 रुपये की पानी की बोतल के लिए 100 रुपये ले रहे हैं, तो ग्राहक को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क क्यों देना होगा।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील