लाइव न्यूज़ :

मंकीपॉक्स ने दिल्ली में दी दस्तक, भारत में मिला चौथा मामला, मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2022 12:17 IST

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स का चौथा केस सामने आया है। ये केस देश की राजधानी दिल्ली में मिला है। देश में पहली बार केरल से बाहर मंकीपॉक्स का कोई मरीज मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, केरल से बाहर देश में पहला मामला।दिल्ली में मिले मरीज को कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, इससे पहले भारत में मिले तीनों मरीज यूएई से लौटे थे।दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के मरीज को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच देश की राजधानी दिल्ली में इस बीमारी का पहला मामला सामने आया है। लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने रविवार को बताया कि 31 साल का शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है और इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। भारत में मंकीपॉक्स का ये चौथा मामला है। वहीं बिना किसी यात्रा के इतिहास के किसी के संक्रमित होने का भारत में यह पहला मामला है। 

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है मरीज

दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मरीज को बुखार और त्वचा के घावों की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैसे, मरीज की हालत अभी स्थिर है। इससे पहले भारत में मंकीपॉक्स के मामले उन लोगों में सामने आए थे जो मध्य पूर्व से स्वदेश लौटे थे। तीनों केस केरल में सामने आए थे।

देश में मंकीपॉक्स का पहला केस यूएई से एक शख्स के केरल लौटने के बाद 14 जुलाई को सामने आया था। मरीज को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भारत में इसके बाद 18 जुलाई को केरल के कन्नूर जिले में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला मिला जबकि 22 जुलाई को केरल के मलप्पुरम जिले में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला दर्ज किया गया। 

WHO कर चुका है पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को ही 70 से अधिक देशों में बढ़ते मंकीपॉक्स के प्रकोप को देखते हुए वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

WHO ने कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक ‘असाधारण’ हालात है जो अब वैश्विक आपात स्थिति है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की ‘इमरजेंसी कमेटी’ के सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बावजूद यह घोषणा की। यह पहला मौका है जब डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने इस तरह की कार्रवाई की है।

मंकीपॉक्स मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कई हिस्सों में दशकों से मौजूद है लेकिन अफ्रीका महाद्वीप के बाहर इतने बड़े पैमाने पर इस प्रकोप पहले कभी नहीं रहा था और मई तक लोगों के बीच ना ही इसका व्यापक प्रसार हुआ था। इससे पहले, WHO ने कोविड-19, इबोला, जीका वायरस के लिए भी आपात स्थिति की घोषणा की थी।

टॅग्स :मंकीपॉक्सदिल्ली समाचारकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?