लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के 4044 नए ​मामले दर्ज, 8042 मरीज हुए ठीक, 25 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2022 19:54 IST

शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 4,044 ताजा कोविड -19 मामले और 25 मौतें दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर घटकर 8.60 प्रतिशत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे4,044 ताजा कोविड -19 मामले और 25 मौतें दर्ज की गईसंक्रमण दर घटकर 8.60 प्रतिशत हो गई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 4044 नए ​मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में 8042 मरीज ठीक हुए, जबकि 25 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुईं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 29,152 मामले सक्रिय हैं। यदि पॉजिटिव रेट की बात करें तो वह आज 8.60 फीसदी दर्ज की गई है। 

शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 4,044 ताजा कोविड -19 मामले और 25 मौतें दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर घटकर 8.60 प्रतिशत हो गई। बीते दिन की तुलना के अनुसार, शहर में दैनिक मामलों में मामूली कमी देखी गई। बीते दिन 4,291 मामले दर्ज किए गए थे, 34 लोगों की मौत हुई थी।

इस बीच, दिल्ली सरकार द्वारा सप्ताहांत के कर्फ्यू और दुकानों के लिए सम-विषम नियम को हटाने के निर्णय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बाजार और मॉल पूरी क्षमता से खुल गए। कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद सिनेमा हॉल भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोले गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत भी हुई जिन्‍हें मिलाकर मौतों की संख्‍या बढ़कर 25,769 हो गई है। जबकि दिल्‍ली में इस वायरस को मात देकर ठीक होने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 17,64,411 हो गया है और रिकवरी दर 96.98 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे में 47,042 कोरोना टेस्ट किए गए। यहां टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,47,39,495 पहुंच गया है। इनमें आरटीपीसीआर टेस्ट 34,088 एंटीजन 12,954 हैं। वहीं पूरी दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 41,095 और यहां कोरोना डेथ रेट 1.42 फीसदी है।

वहीं देशभर में आज कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि अब भी यह ढाई लाख के ऊपर रहे। शुक्रवार सुबह स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2,51,209 नए मरीज सामने आए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी