लाइव न्यूज़ :

डॉ. मुजम्मिल के भाई आजाद शकील ने कहा-बहन की शादी में शामिल होने घर आने वाला था, हम लोग खेती करते हैं, परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 12:53 IST

Delhi Red Fort Blast: पिछले पांच दशकों से हमारे परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Red Fort Blast: बड़ा आतंकवादी है। Delhi Red Fort Blast: कोई जानकारी नहीं है।Delhi Red Fort Blast: लिप्त होने की कोई जानकारी नहीं थी।

श्रीनगरः फरीदाबाद में किराये के कमरे से 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने के बाद गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई के परिवार ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें मुजम्मिल के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने की कोई जानकारी नहीं थी। मुजम्मिल के भाई आजाद शकील ने पुलवामा स्थित अपने आवास पर बताया, ‘‘यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह बड़ा आतंकवादी है। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पिछले पांच दशकों से हमारे परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’

शकील ने कहा कि उनका परिवार खेतीबाड़ी करता है और उन्हें अतीत में राष्ट्रवादी होने के कारण पथराव करने वालों ने निशाना भी बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से भारतीय हैं और हमने भारत के लिए पत्थर झेले हैं। आप गांव में किसी से भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं।’’

https://www.lokmatnews.in/india/watch-delhi-red-fort-blast-mother-doctor-muzammil-naseema-says-left-home4-years-ago-working-doctor-in-delhi-want-both-my-sons-to-be-released-see-video-b507/

अपने भाई के बारे में पूछे जाने पर शकील ने कहा कि वह एक ‘‘अच्छा इंसान’’ था। उन्होंने कहा, ‘‘आप उसके बारे में पूछताछ कर सकते हैं। उसके आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं लेकिन हमें अभी तक उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।’’

शकील ने बताया कि उसका भाई अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आने वाला था। शादी रविवार को होनी थी लेकिन अब रद्द कर दी गयी है। शकील ने बताया कि आरोपी डॉक्टर इससे पहले भी कश्मीर आया था जब उसके पिता की सर्जरी हुई थी।

लाल किले के पास हुए विस्फोट के संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की भाभी मुज़म्मिला ने कहा कि उन्होंने (सुरक्षा बलों ने) मेरे पति, देवर और सास को उठा लिया है। उन्होंने हमसे उमर के बारे में पूछा। हमने बताया कि वह दिल्ली में है। फिर वे तीनों को पूछताछ के लिए ले गए। हमने उमर से आखिरी बार पिछले शुक्रवार को बात की थी...उसे मेरे बच्चों से बहुत लगाव था और वह उनसे बहुत प्यार करता था।

जब भी वह घर आता, क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहता। उसे क्रिकेट बहुत पसंद था...मैं आदिल (जो एक डॉक्टर है और हाल ही में विस्फोटकों की ज़ब्ती के मामले में आरोपी है) को नहीं जानती...उमर उस तरह का इंसान नहीं था। उसे पढ़ाने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा।

हमने कड़ी मेहनत की ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके और हमारी देखभाल कर सके। मुझे यकीन नहीं हो रहा है। उसकी सगाई हो चुकी थी, लेकिन अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पिछले दो महीनों से घर नहीं आया था...उसके ज़्यादा दोस्त नहीं थे। वह सिर्फ़ पढ़ाई करता था। मुझे बस इतना ही पता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरदिल्ली पुलिसबम विस्फोटडॉक्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण