दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:16 IST2021-12-03T20:16:37+5:302021-12-03T20:16:37+5:30

Delhi recorded a maximum temperature of 21.9 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो 19.8 डिग्री सेल्सियस था।

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है।

शाम साढ़े पांच बजे साक्षेप आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के अधिकारी ने शनिवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में पांच व छह दिसंबर को गरज के साथ बूंदाबांदी तथा बिजली कड़कने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a maximum temperature of 21.9 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे