लाइव न्यूज़ :

Pre-Monsoon Season Rain: दिल्ली में अब तक मानसून से पहले 200 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 21:35 IST

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में इस अवधि में इस बार सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में इस अवधि में इस बार सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश हुई हैदिल्ली में इस साल एक मार्च से 31 मई तक की अवधि में अब तक 119 मिलीमीटर बारिश हुई है मानसून पूर्व मौसम की अवधि (एक मार्च से 31 मई तक) में सामान्य से 200 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई

नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले दो सप्ताह के दौरान एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण अब तक मानसून पूर्व मौसम की अवधि (एक मार्च से 31 मई तक) में सामान्य से 200 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में इस अवधि में इस बार सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 

दिल्ली में इस साल एक मार्च से 31 मई तक की अवधि में अब तक 119 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से इस दौरान 37.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। आम तौर पर मानसून पूर्व मौसम की अवधि के दौरान यहां 48 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। 

पालम स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार सामान्य 33 मिमी के मुकाबले 109.9 मिमी बारिश दर्ज की है। लोधी रोड (119.5 मिमी), रिज (114.2 मिमी) और आयानगर (113.4 मिमी) में दर्ज की गई बारिश सामान्य से कम से कम 220 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में पिछले 15 दिनों से बादल छाए हुए हैं और छिटपुट बारिश हो रही है, जो साल के इस समय के दौरान दुर्लभ है। 

ऐतिहासिक रूप से 39.5 डिग्री सेल्सियस के औसत अधिकतम तापमान के साथ मई का महीना दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहा है। अधिकारी इसका श्रेय एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ, मौसम प्रणालियों को देते हैं जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर-पश्चिमी भारत में बेमौसम बारिश लाती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में राजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान आठ मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

(कॉपी भाषा) 

टॅग्स :दिल्लीमानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील