लाइव न्यूज़ :

Delhi Rains Live Updates: कुछ घंटों की बारिश से दिल्ली हुई पस्त! सड़कों पर लगा जाम; इन रास्तों पर जानें की मनाही

By अंजली चौहान | Updated: August 20, 2024 10:35 IST

Delhi Rains Live Updates: दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद निगम बोध घाट, छत्ता रेल चौक, आईपी मार्ग पर जलजमाव के कारण यातायात परिवर्तन प्रभावी है।

Open in App

Delhi Rains Live Updates: राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दिल्ली के अलग-अलग इलाके में झमाझम बारिश ने कुछ ही घंटों में दिल्ली की सड़कों को लबालब कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की भयावह स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण दिल्ली पुलिस ने मुंडका, आईपी मार्ग, मंगी ब्रिज और मिनोट ब्रिज के लिए यातायात परामर्श जारी किया है।

राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें लगभग हर जगह जलभराव है। सड़कों पर पानी भरने के कारण गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है वहीं, सुबह ऑफिस जाने वालों के लिए खासी दिक्कतें हो रही है। 

मंगलवार सुबह सबसे डराने वाली तस्वीर उस वक्त सामने आई जब, मिंटो ब्रिज के पास से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं, जहां एक ऑटोरिक्शा जमा हुए बारिश के पानी में डूब गया। इसमें यह भी कहा गया, "रोहतक रोड पर नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रास्ते और इसके विपरीत गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। इसके अलावा पिलर नंबर 510 के पास एक क्लस्टर बस भी खराब हो गई है। कृपया मुंडका से बचें और उसी के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।"

मंगलवार के लिए मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ सहित पूरे दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवारी, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड (यूपी) भिवाड़ी (राजस्थान) समेत यूपी और हरियाणा के निकटवर्ती इलाकों में भी ऐसा ही मौसम दिखने की संभावना है।

टॅग्स :Delhi Traffic PoliceमानसूनभारतIndiaAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'