लाइव न्यूज़ :

Delhi rain news: दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By उस्मान | Updated: September 11, 2021 08:38 IST

दिल्ली में पिछले तीन घंटों से गरज के साथ तेज बारिश हो रही है और अभी भी मौसम बना हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह से हो रही है तेज बारिशदिल्ली की सड़कों पर भरा पानीमौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन घंटों के लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है जिससे यातयात पूरी तरह चरमरा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर 'मध्यम से भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है। 

मौसम विभाग ने अपने सुबह के ट्वीट में कहा, " दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी और 20-40 किमी / घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

 

राष्ट्रीय राजधानी में 11 साल में अब तक सबसे ज्यादा 1,005.3 मिलीमीटर बारिश की है। यह 2010 के बाद पहली बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1,000 मिमी का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में मानसून की ऋतु के दौरान आम तौर पर औसतन 648.9 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में 2010 में मानसून की ऋतु में 1,031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। तब से, यह सबसे अधिक बारिश है।” 

दिल्ली में जुलाई और सितंबर में भारी बारिश हुई और कई बार तो कुछ घंटों में 100 मिमी वर्षा दर्ज की गई जिससे सड़कें, आवासीय क्षेत्र, स्कूल, अस्पताल और बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया तथा यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिनों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई- एक सितंबर को 112.1 मिमी और दो सितंबर को 117.7 मिमी वर्षा हुई। इस महीने अब तक 248.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सितंबर के औसत 129.8 मिमी बारिश से काफी ज्यादा है। 

दिल्ली में 13 जुलाई को मानसून पहुंचा था जो 19 वर्षों के इतिहास में सबसे देर से आया। इसके बावजूद, राजधानी में महीने में 16 दिन बारिश हुई जो पिछले चार साल में सबसे ज्यादा है। जुलाई में 507.1 मिमी बारिश हुई जो औसत 210.6 मिमी से बहुत ज्यादा है। यह जुलाई 2003 के बाद सबसे अधिक बारिश थी और अब तक दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। अगस्त में 10 दिन बारिश हुई जो सात साल में सबसे कम है और सिर्फ 214.5 मिमी बरसात दर्ज की गई जो औसत 247 मिमी बरसात से कम है।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभागनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी