लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain Flood: बारिश से बेहाल दिल्ली, जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़, यातायात का बुरा हाल, सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद, देखें क्या-क्या है गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2023 20:24 IST

DELHI RAIN FLOOD: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलजमाव से भारी ट्रैफिक की स्थिति बन गई है। लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा। विशेष बैठक के बाद स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी।

DELHI RAIN FLOOD: राजधानी दिल्ली में बारिश और बाढ़ ने बुरा हाल कर दिया। 1978 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। दिल्ली के कई इलाके में बुरा हाल है। लोग अपने घर के अंदर भी सेफ नहीं है। कई कॉलोनी में पानी भर गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गढ़ी मेंडू गांव के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। वीडियो सराय काले खां से है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली में सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक विशेष बैठक के बाद स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। यह बैठक उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में हुई।

डीओई ने एक परिपत्र में कहा, ''यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर डीडीएमए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल सभी उद्देशय के लिए 16 जुलाई (रविवार) तक बंद रहेंगे।''

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 208.48 मीटर तक पहुंच गया, जिसकी वजह से आस-पास की सड़कों, घरों और सरकारी संस्थानों में पानी भर गया। इतना ही नहीं नदी के करीब रहने वाले लोगों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :मौसमबाढ़मौसम रिपोर्टदिल्लीविनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवालभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप