लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का किया उद्घाटन, BJP को बताया भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2023 20:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का उद्घाटन किया। 

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय के आवासीय परिसर और सभागार के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया जिसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आपको बात दें कि बीजेपी का यह मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। हम वो दल है जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया। 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है। 

उन्होंने कहा, हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।  

प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि भाजपा एक व्यवस्था है, भाजपा एक विचार है, भाजपा एक संगठन है, भाजपा एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए