लाइव न्यूज़ :

गिरीश चन्द्र मुर्मू बने नए CAG, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2020 10:48 IST

गिरीश चंद्र मुर्मू को बतौर नए CAG शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। मुर्मू ने इसी हफ्ते जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरीश चंद्र मुर्मू को बतौर सीएजी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथमुर्मू ने राजस्थान काडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव महर्षि की जगह ली है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को गिरीश चंद्र मुर्मू को बतौर नए CAG शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। साथ ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद थे। मुर्मू ने बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

मुर्मू राजस्थान काडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव महर्षि की जगह ली जिनका कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो गया। शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू ने बतौर सीएजी पदभार भी संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने सीएजी कार्यालय में महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

इस बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अचानक बुधवार (5 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। 

दरअसल, पांच अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने का एक साल पूरा हुआ था। ऐसे में मुर्मू के इस्तीफे पर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी 60 वर्षीय मुर्मू को अक्टूबर, 2019 उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले मुर्मू वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव थे। वह नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल में उनके प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। कैग की नियुक्ति छह साल के लिए या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :गिरीश चंद्र मुर्मूनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदनियंत्रक-महालेखापरीक्षक (कैग)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील