लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित ने कहा, राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं को चुनावों में लगे झटके से दिल छोटा करने की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: May 28, 2019 20:11 IST

शीला ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदिरा गांधी के करिश्माई नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 1977 के लोकसभा चुनावों में लगे झटके के बाद मुकाबला किया और ढाई साल बाद ही सत्ता में वापसी कर ली। इसके बाद पार्टी कई साल तक सत्ता में रही।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह राहुल गांधी के साथ खड़ी है।पार्टी ने पहले भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से पार पाकर दमदार वापसी की है।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि वह पद छोड़ने का अपना फैसला वापस लें।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से पार पाकर दमदार वापसी की है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने इस फैसले पर डटे हुए हैं। इससे कांग्रेस में संकट गहरा गया है।

पार्टी को लोकसभा चुनावों में महज 52 सीटों पर जीत हासिल हुई और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं कर्नाटक में उसकी सरकारों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। शीला ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदिरा गांधी के करिश्माई नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 1977 के लोकसभा चुनावों में लगे झटके के बाद मुकाबला किया और ढाई साल बाद ही सत्ता में वापसी कर ली। इसके बाद पार्टी कई साल तक सत्ता में रही।’’

उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह राहुल गांधी के साथ खड़ी है। शीला ने राहुल से कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस लेने की अपील करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में लगे झटके से दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों में से एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि, इन सात सीटों पर भाजपा पहले, कांग्रेस दूसरे और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला खुद भी भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के हाथों 3.66 लाख से अधिक वोटों से हार गईं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशीला दीक्षितराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील