लाइव न्यूज़ :

पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने से फूल रहा है दिल्ली का दम, EPCA ने तत्काल सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: November 1, 2019 19:20 IST

दिल्ली के कुल प्रदूषण में गुरुवार को 27 फीसदी हिस्सेदारी इन दोनों राज्यों में पराली जलाये जाने की घटनाओं की रही। बुधवार को यह हिस्सेदारी 35 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब तक की सर्वाधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में गुरुवार को प्रदूषण में 27 फीसदी हिस्सेदारी दोनों राज्यों में पराली जलाने की रहीईपीसीए ने सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश, आज दिल्ली की सबसे खराब वायु गुणवत्ता रही

सुप्रीम कोर्ट से अधिकार प्राप्त प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ‘ईपीसीए’ ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आपात स्थिति में पहुंच जाने पर शुक्रवार को क्रियान्वयन एजेंसियों को पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया। इन दोनों पड़ोसी राज्यों में पराली जलाये जाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।

दिल्ली के कुल प्रदूषण में बृहस्पतिवार को 27 फीसदी हिस्सेदारी इन दोनों राज्यों में पराली जलाये जाने की घटनाओं की रही। बुधवार को यह हिस्सेदारी 35 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब तक की सर्वाधिक थी। पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) एजेंसियों को यह निर्देश भी दिया कि दिल्ली और इसके बाहरी इलाकों में ‘बायोमास’ (पराली) जलाने पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

इससे पहले ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में जन स्वास्थ्य के लिये आपातस्थिति की घेाषणा की और निर्माण गतिविधियों पर पांच नवंबर तक के लिए रोक लगा दी। उसने सर्दियों के मौसम में पटाखे जलाने पर भी पाबंदी लगा दी। ईपीसीए प्रमुख भूरेलाल द्वारा दो पड़ोसी राज्यों को लिखे पत्र में कहा गया है, 'पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण ने क्रियान्वयन एजेंसियों को पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।' 

पंजाब और केंद्रीय प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पराली जलाने की घटनाएं 27 अक्टूबर के 12,027 से बढ़कर 30 अक्टूबर को 19,869 हो गयी। उसी प्रकार हरियाणा में पराली जलाने के मामले 27 अक्टूबर के 3,735 से बढ कर 30 अक्टूबर को 4,211 हो गये। दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे खराब वायु गुणवत्ता थी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 483 पर आ गया था।

एक्यूआई जब 0-50 होता है तो इसे 'अच्छी' श्रेणी का माना जाता है। 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘अत्यंत खराब’, 401-500 को ‘गंभीर’ और 500 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर और आपात’ श्रेणी का माना जाता है।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को अलग से लिखे पत्र में भूरेलाल ने कहा, ‘दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता बीती रात और खराब हो गयी तथा अब वह अत्यधिक गंभीर स्तर पर है। हम इसे जनस्वास्थ्य के लिये आपात स्थिति के तौर पर लेना है क्योंकि इसका सभी पर, खासकर बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ेंगे।’ उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरूग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निर्माण गतिविधियां, हॉट-मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर पांच नवंबर की सुबह तक बंद रहेंगे।

टॅग्स :दिल्लीपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे