लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को किया तलब: सूत्र

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2024 15:49 IST

टीवी चैनल के सूत्र के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया है

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम को तलब कियारेड्डी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया गयामामले में IPC की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब किया है। इंडिया टु़डे की एक खबर के मुताबिक सूत्रों ने प्रतिष्ठित टीवी चैनल को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया है। सूत्रों ने कहा कि छेड़छाड़ किए गए वीडियो साझा करने वाले कुछ कांग्रेस नेताओं सहित पांच और लोगों को भी दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किया जाएगा।

गृह मंत्रालय और भाजपा की शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। स्पेशल सेल ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो "समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे सार्वजनिक शांति और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है"।

टॅग्स :अनुमूला रेवंत रेड्डीदिल्ली पुलिसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप