लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश रच रहे 2 आतंकी गिरफ्तार, इन ठिकानों को बनाया था निशाना

By भाषा | Updated: January 25, 2019 09:19 IST

विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाह ने बताया कि सैन्य खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर के एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं।

Open in App

गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमलों की साजिश बनाने के आरोप में जैश-ए-मोहम्मद के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के वाकुरा और बाटापोरा निवासियों अब्दुल लतीफ गनी (29) ऊर्फ उमैर ऊर्फ दिलावर और हीलाल अहमद भट (26) को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने पूर्वी दिल्ली में एक गैस पाइपलाइन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। 

 

विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाह ने बताया कि सैन्य खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर के एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं। इसी आधार पर 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात के दौरान दिलावर को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला था कि दिलावर किसी से मिलने के लिए राजघाट जाने वाला है। उसी के आधार पर बलों की तैनाती कर संदिग्ध सामग्री के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दिलावर के पास से .32 बोर की पिस्तौल और 26 कारतूस मिले हैं। जेईएम कमांडरों के तीन स्टांप और अन्य चीजें भी मिली हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को दिलावर की पहचान करने में कुछ महीने का वक्त लगा। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमलों के लिए दिल्ली में कई जगहों की रेकी करने वाले भट को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे जैश के सदस्य हैं और दिलावर आतंकी संगठन का गांदेरबल जिला कमांडर है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआतंकी हमलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप